राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। स्थानीय देवी रोड़ पर आज शाम एक होटल व्यवसाई पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के बाहर खुकरी से हमला करने का प्रयास किया गया। देवी रोड पर खुशी होटल के पास गौरव भाटिया उर्फ बंटी पर लगभग 8 बजे तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के निकट खुकरी से हमला करने का प्रयास किया गया। गौरव भाटिया के अनुसार रात्रि लगभग 8 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा उन्हें घेर लिया गया और खुकरी निकालकर उन पर खुखरी से हमले का प्रयास किया गया।खुकरी देखकर गौरव भाटिया ने तुरंत ही अपने कर्मचारी मनोज को आवाज लगाई जो गली में थोड़ी दूरी पर खड़ा था। मनोज भागते हुए मौके पहुंचा, जिसे देखकर तीनों बदमाश भाग गए। घटना की सूचना उसी वक्त कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जाता है उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More Stories
मसूरी की वादियों में मातम, शादी के सात महीने बाद ही उजड़ गई खुशियों की दुनिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल धनोल्टी मार्ग के होमस्टे में मिला नवविवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की.!
पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर एसएसपी अजय गणपति का प्रहार,पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार,अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल”.!
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने 15 हज़ारी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोककर होना चाह रहा था फरार,बदले मे पुलिस की गोली ने आरोपी को पंहुचा दिया अस्पताल !