राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
जनपद में वन्यजीवों का बस्तियों में आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण लोग दहशत में है। ताजा मामला बहादराबाद के आत्मालपुर बोंगला का है जहां मध्य रात्रि में एक जंगली हाथी की चलकदमी देखी गई जिससे ग्राम वासी दहशत में है।
आखिर क्या है कारण जंगली जानवरों का मानव बस्तियों में आने का?
दरअसल लगातार जंगलों की कटाई और मानव बस्तियों का विस्तार मुख्य वजह है इससे जंगली जानवरों के रहने का इलाका खत्म होता जा रहा है जिससे जानवर भूख प्यास से परेशान हो कर मानव बस्तियों का रुख कर रहे है।बहादराबाद, बोंगला,रोहलकी,अलीपुर,सहदेवपुर,अलीपुर,इब्राहिमपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आने की घटनाओं में इजाफा हुआ है जिससे क्षेत्र के किसानों की फसलों का नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही स्थानीय लोगों में दहशत भी बनी हुई है।ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को लगातार जानकारी दिए जाने के बावजूद भी कोई संतोष जनक कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

More Stories
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने हज़ारो किलोमीटर दूर जाकर दबोचा धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को, लंबे समय से खेल रहा था पुलिस के साथ आँख मिचोली का खेल, श्वेता चौबे के धुरंधरो ने बेंगलेरु से ख़ोजकर भेज दिया जेल.!
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द