
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार ) नैनीताल
मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास कल रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब *सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई,* तो पास में तैनात *पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय* दिया। पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल* स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस *प्रयास से महिला को बचा लिया गया* और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने *मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण* प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी *तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।*

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही