देवाल (चमोली)। ठेकेदार संघ और जनप्रतिनिधि की ओर से अपनी दो सूत्रों मांग को लेकर बीते तीन दिनों से धरना दिया जा रहा है। शनिवार को जब ठेकेदार सिंचाई विभाग थराली आ रहे थे तो पाल्योभ्योल सड़क बंद होने के कारण ठेकेदारों ने वहीं पर धरना देना शुरू कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
ठेकेदार संघ सात अगस्त से थराली सिंचाई खंड में स्थाई अधिशासी अभियंता का पद भरने और सिंचाई खंड के विगत तीन वर्ष मे किए कार्यों की एसआईटी जांच करने की मांग को लेकर आंदोलित है। शनिवार को देवाल थराली मोटर मार्ग के पालेभ्योल में सड़क पर मलबा आने से बंद है। थराली जा रहे ठेकेदार संघ वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष पुष्कर फर्स्वाण, संयोजक महावीर बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंचाई खंड के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजकुमार ने भारी मात्रा में सरकारी धन का दुरपयोग किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में लखन रावत, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, जानकी देवी, सीमा देवी, हरेंद्र कोटेडी, किशोर राम, केडी कुनियाल, बंशी राम, रणजीत राम आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश