
क्लेमेन्टाउन थाना क्षेत्र की टर्नर रोड लेन नं0: 04 पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा बाजार से सब्जी लेकर जा रही एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया, घटना के सम्बन्ध में वादी उमाशंकर नैनवाल पुत्र श्री जे0के0 नैनवाल निवासी: लेन नं0: 04 टर्नर रोड क्लेमेन्टाउन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक: 26-09-2023 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में सलिप्त अभियुक्त मुदस्सर पुत्र अली हसन को सी-24 टर्नर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में लूटी गयी बुजुर्ग महिला की चेन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीबी- 7370 बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है तथा पारिवारिक स्थिती ठीक न होने तथा उस पर अत्यधिक कर्जा होने के कारण उसके द्वारा उक्त घटना को अजांम दिया गया था। पुलिस से बचने के लिये उसने घटना से पूर्व अपनी स्कूटी की नम्बर प्लेट को उतार दिया तथा घटना करने के पश्चात आगे सुनसान मार्ग पर जाकर दोबारा नम्बर प्लेट लगा ली गई ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
मुदस्सर पुत्र अली हसन निवासी शिमला बाईपास रोड गोरखपुर पटेलनगर, उम्र 36 वर्ष
*बरामदगी:*
01: घटना में लूटी गयी चेन- 01
02: घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीबी-7370
*अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

More Stories
नैनीताल क़ी रामनगर पुलिस ने महिला क़ी निर्मम हत्या का किया सफल खुलासा, हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था हत्या को अंजाम, आरोपियों ने महिला को पत्थरो और लोहे क़ी रोड़ से कूच कूच कर उतारा था मौत के घाट.!
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!