March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

किसी की जान को दिखा खतरा तो शांहनवाज़ ने फिर से तोड़ दिया अपना रोज़ा, इंसान की जान बचाना सब से बड़ी इबादत -शांहनवाज़ !

मियां शाहनवाज से कह रहे हो, कि रोजा रखा करे….!!!

हर माह जिसका गुजराता है, रमजान की तरह…!!!

ये लाइने एसएसपी आफिस देहरादून मे तैनात आरक्षी शाहनवाज पर फिट बैठती है जिसको रक्तदान करने के बाद दोबारा रक्तदान करने के लिए 90 दिन कैसे कटते है यह शाहनवाज है जनता है अभी अभी बीमारी से उठने के बाद आज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शाहनवाज सूचना प्राप्त हुई कि दून हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को ऑपरेशन हेतु रक्त की नितांत आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज अहमद द्वारा अस्पताल पहुंच कर अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई। आरक्षी शाहनवाज़ इससे पहले भी 02 बार अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर ज़रूरतमंदो की सहायता कर चुका है। आरक्षी द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई सहायता के लिये उपचाराधीन व्यक्ति के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की सदैव सहायता हेतु उपलब्ध रहने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया। आरक्षी शाहनवाज अहमद इससे पूर्व भी 83 बार रक्तदान कर चुका है।

You may have missed

Share