
देहरादून, – ग्राम पंचायत कार्लिगार्ड के मझाडा गाँव में, जो सहस्त्रधारा नदी का उद्गम स्थल है, ग्राम प्रधान राकेश जावड़ी की अगुवाई में वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, साथ ही स्थानीय निवासियों द्वारा भी नदी और आसपास के क्षेत्र में कचरा डाला जा रहा था, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा था। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने मिलकर सफाई की पहल की।
अभियान के दौरान कुल 127 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया गया, जिसे ग्राम की पर्यावरण सखियों और वेस्ट वॉरियर्स की टीम के सहयोग से धनौला स्थित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र पहुँचाया गया। वहाँ इसे अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित (Segregate) कर आगे रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा।
इस सफाई अभियान में ग्राम प्रधान राकेश जावड़ी के साथ देवेंद्र, मनोज, विनोद तथा अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ग्राम प्रधान जावड़ी ने कहा, “सहस्त्रधारा हमारी धरोहर है। यहाँ स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि पर्यटक भी यहाँ आते समय कचरे का उचित निपटान करें।”

More Stories
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में की छापेमारी, मौके पर मिली खामियों को देख चढ़ा डीएम का पारा !
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने की अनूठी पहल: ‘रात्रि चौपाल’ के जरिए गांवों में मजबूत कर रही सुरक्षा का घेरा, ग्रामीणों से मिलकर जानी उनकी समस्या और परेशानी !
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली