
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज प्रातः काल समय 4:38 पर प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल अरोड़ा कॉलोनी गली नंबर 4 सोनालीपुरम थाना सिविल लाइन पहुंचे तत्काल हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर घर के अन्दर बनाये गये स्टोर में समरसेबल स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण में भयंकर आग लगी थी अत्यधिक ज़हरीला धुआं भरा होने व अत्यधिक अंधेरे के कारण घर के अन्दर प्रवेश करना काफी मुश्किल था फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा साहस का परिचय देकर उक्त आग को कड़ी मेहनत से तुरंत काबू में कर लिया एवं आग को फैलने से भी रोकाl
यदि आग फैल जाती तो पूरे घर को चपेट में ले लेती फायर सर्विस( हरिद्वार पुलिस)की तत्काल एवं सतर्कता पूर्ण कार्रवाई से उक्त घर को जलने से बचा लिया गया एवं घर में रखा लाखों का सामान भी जलने से बचा लिया गया उक मकान श्रीमती अपर्णा तोमर पत्नी स्वर्गीय श्री अनुज तोमर का होना बताया उक्त मकान में किराएदार के रूप में रह रहे शुभम शुक्ला पुत्र श्री ऋषि शुक्ला स्वयं अपनी माता एवं बहन सहित मौजूद थे परिवार के 03 सदस्यों को भी जलने से बचा लिया गया आग से उक्त स्टोर में रखें कंडम सामान गते आदि जल गए हैं अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैl
परिजनों एवं मौके पर मौजूद सम्मानित व्यक्तियों ने फायर सर्विस हरिद्वार पुलिस के रिस्पांस टाइम तत्काल एवं जोखिमपूर्ण कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा भी की है l
घटनास्थल पर गई टीम का विवरण-
1 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2 चालक विपिन सिंह तोमर
3 फायरमैन हरिश्चंद्र राणा
हाई प्रेशर वाहन सहित

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !