गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र तथा अति तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार 13 सितम्बर को जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय और गैर शासकीय तथा निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनवाडी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली को शिक्षण संस्थाओं में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए है।


More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास