उत्तराखंड में यहाँ आज अत्यधिक बारिश के चलते लगातार पत्थर गिर रहें, देखे वीडियो…….
रुद्रप्रयाग: अत्यधिक बारिश होने के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नरकोटा में आज सुबह से ही मार्ग यातायात हेतु बाधित है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात को रोका गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने हेतु जेसीबी मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग को सुचारू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पत्थर गिरने के कारण यातायात को दोनों ओर से फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस के जवान मौजूद हैं। स्थिति सामान्य होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया जाएगा।

More Stories
जाते -जाते तीन लोगों को जिंदगी दे गई युवती सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को एम्स चिकित्सकों ने घोषित किया था ब्रेन डेड बीते माह 21 अप्रैल से चल रहा था एम्स ऋषिकेश में उपचार
शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ