एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।
अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!