उत्तराखंड बीजेपी में जुबानी जंग, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, किया था तलब……
देहरादून: लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी एक्शन मोड़ में आ गई है। चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी से पार्टी असहज हुई है .. जिस पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयानबाजी करने वाले बयानवीर नेताओं की क्लास लगाना शुरू कर दिया है।

देहरादून स्थित पार्टी ऑफिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक एक कर सभी बयान वीरों को तलब किया और उनकी क्लास लगाई । अनुशासनहीनता मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं की क्लास लगाई।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै और दर्जाधारी राज्यमंत्री दिनेश धन्ने ने बताया की उनके द्वारा अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के समुख रखी गई है … जिसमे अब आगे की कार्यवाही पार्टी स्तर पर होगी। आपको बता दे की बयानबाजी को लेकर पार्टी ने 2 विधायकों और 3 पदाधिकरियों को आज तलब किया था।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही