देहरादून
राष्ट्रीय वीआईपी प्रेस क्लब उत्तराखंड द्वारा देहरादून स्थित टाउन हॉल में भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक सेवा, पत्रकारिता तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज को नई दिशा प्रदान की है।
इसी क्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कार्यरत विशाल त्यागी को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर विशाल त्यागी ने इसे अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के समर्थन का परिणाम बताया।
समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
यह सम्मान विशाल त्यागी के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के लिए भी सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ