गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर 85 प्लस के वृद्ध मतदाता और दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थ है, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की व्यवस्था की है। शनिवार को होम वोटिंग में तैनात मतदान कर्मियों की ओर से घर-घर जाकर मतदान कराया गया। होम वोटिंग के पहले दिन 134 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बदरीनाथ विधानसभा की मतदाता सूची के अनुसार 734 वरिष्ठजन और 990 दिव्यांग पंजीकृत हैं जिनमें से 114 वरिष्ठजनों और 27 दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग का विकल्प चुना था। शनिवार को होम वोटिंग के लिए तैनात 25 पार्टियों ने घर-घर जाकर 27 दिव्यांगजनों एवं 107 वरिष्ठजनों को मतदान कराया, वहीं सात वरिष्ठ नागरिक जनपद से बाहर हैं। जो मतदाता आज किसी कारणवश अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए वो पांच जुलाई को वोट कर सकते हैं।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार