गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को जिलाधिकारी चमोली से भेंट कर सैंजी लगा मैकोट-डुमक कलगोठ मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग का एक ज्ञापन सौंपा।
उर्गम घाटी के लक्ष्मण सिंह नेगी, महावीर सिंह पंवार का कहना है कि सैंजी लगा मैकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक लंबे समय से ग्रामीण आंदोलन कर रहे है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। यहां तक की ग्रामीण एक लंबे समय से गांव में ही धरना प्रदर्शन भी कर रहे है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भेटा मोटर मार्ग निर्माण कार्य तीन माह से बंद पड़े होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से मांग की है कि भेंटा भरकी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए तथा डामरीकरण का कार्य भी शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह नेगी, भूतपूर्व सैनिक महावीर सिंह प़ंवार, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग