गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत कौंज पोथनी के अनुसूचित जाति के तोक गांव मवाल्ठा को विस्थापित किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का एक शिष्ठमंडल जिलाधिकारी से मिला।
मवाल्ठा गांव के आपदा प्रभावित जसपाल लाल, दिनेश लाल, नरेंद्र लाल का कहना है कि बीते वर्ष 13 अगस्त को भारी वर्षा के कारण उनके गांव के उपर भूस्खलन के कारण उनका पूरा तोक गांव प्रभावित हो गया था। इस गांव में निवासरत अनुसूचित जाति के 14 परिवार है जो इस आपदा से पूरी तरह से प्रभावित हुए है। वर्तमान समय में गांव की स्थिति इतनी दयनीय है कि हल्की बरसात में भी ग्रामीण डर के माहौल बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से पत्राचार किया जा चुका है लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। उनहोंने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनके गांव को विस्थापित किया जाए ताकि उनके परिवार की रक्षा हो सके। ज्ञापन देने वालों में कल्पेंद्र कुमार, दुल्ली लाल, वीरेंद्र लाल, रघुवीर लाल, विक्रम वीर, सुनील लाल, राजेंद्र लाल, जितेंद्र लाल आदि शामिल थे।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश