गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कोटेडा गांव के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग को शीघ्र शुरू करवाने तथा पेड़ों के छपान करवाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को दिया है।
ग्रामीण हरेंद्र सिंह और गंगा सिंह का कहना है कि बोरागाड़-चौड मोटर मार्ग से कोटेडा गांव के लिए तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई है जिसके लिए धनराशि भी आवंटित की गई है और टेंडर प्रक्रिया के बाद पीएमजीएसवाई की ओर से ठेकेदार को कार्य आरंभ करने के आदेश भी जारी कर दिए गये है लेकिन कुछ लोगों की ओर से समरेखण को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है तथा विभाग की ओर से सड़क कटिंग के लिए लगाये गये पिल्लर भी उखाड़ कर नष्ट कर दिए गये है। ऐसे में ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण का कार्य आरंभ नहीं किया जा रहा है। साथ ही सड़क निर्माण में कुछ पेड़ भी आ रहे है जिनका छपान किया जाना है। जिनकी अनुमति अभी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि सड़क निर्माण का कार्य आरंभ करवाया जाए तथा सड़क निर्माण में आ रहे पेड़ों की छपायी के लिए वन विभाग को निर्देश दिए जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन