ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के मारवाडी स्थित जेपी कंपनी में कार्यरत एक कार्मिक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मिलने पर ज्योतिर्मठ कोतवाली से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर पंचनामा भर कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मारवाड़ी में जेपी कंपनी के परिसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर कोतवाली ज्योतिर्मठ से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति की ओर से पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, पुलिस बल ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि मृतक रूद्रप्रयाग जिले के खडिया गांव का 55 वर्षीय विजय सिंह राणा पुत्र मुरली सिंह राणा है। मृतक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था और अपने परिवार के साथ कंपनी के फ़ैमिली क्वार्टर में निवास करता था परिजनों ने बताया गया कि मृतक आज सुबह बिना बताये चुपचाप बाहर निकला था। कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस की ओर से आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी