
आज देहरादून की कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत *स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए *स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को बंद करा दिया पुलिस ने *बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही बाहरी राज्यो की 07 महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर थाने लाया गया जहां पर पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी महिलाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे कार्यवाही की आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देरहादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने –अपने क्षेत्र में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 07 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली में लाया गया, जिनसे बाद पूछताछ उनका 81 पुलिस अधि0 में चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने कांवड मेला को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के साथ कनखल क्षेत्र में निकाला गया एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च.!
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 6 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी अपने नशे की पूर्ति के लिए देते थे वाहन चोरी की घटना को अंजाम.!