
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त सुचना के आधार पर 11/08/2025 को विकासनगर निवासी एक युवती द्वारा थाना विकासनगर पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उसकी जान पहचान 08 वर्ष पहले विपक्षी जुनैद पुत्र शहीद शाह नि0 ग्राम ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून से हुई थी, जिसके द्वारा पिछले 06 वर्षो से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये तथा गर्भवती होने पर दिनांक 01/08/2025 को उसके द्वारा डिवाईन अस्पताल ढकरानी मे बच्ची को जन्म दिया था, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया था। प्रार्थना पत्र में पीड़िता द्वारा विपक्षी जुनैद पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सम्बन्धित आरोप भी अंकित किये गये थे। तहरीर के आधार पर विपक्षी जुनैद उपरोक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0 – 235/2025 धारा -69 BNS पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जुनैद पुत्र शहीद को दिनांक – 12/08/2025 को चौकी बाजार विकासनगर के पास से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
जुनैद पुत्र शहीद निवासी ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 26 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- म०उ०नि० दीपा शाह
2- हे०का० सुभाष
3- हे०का० प्रदीप

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक