
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
कल सायं थाना नेहरू कॉलोनी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अजबपुर खुर्द में पार्क में दीवार गिरने से पार्क में वॉक कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तत्काल पुलिस द्वारा अपने सरकारी वाहन से कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ दौराने उपचार घायल महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*मृतक महिला का नाम*-
विजयलक्ष्मी पत्नी महेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष, निवासी 14 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर कला, देहरादून

More Stories
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज