
दिनांक 12/02/2024 को वादी श्री इरशाद पुत्र स्व० जमील निवासी ग्राम कुल्हाल, थाना विकासनगर, देहरादून ने अपनी हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल नंबर HP 17 G 9116 चोरी होने के संबंध में दिनांक 11/02/2024 को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु०अ०स० 52/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात वाहन चोर की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 12/02/2024 को दौराने चेकिंग धोलातप्पड रोड, देहरादून से अभियुक्त गुलबहार पुत्र श्री इल्ताफ निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर देहरादून, उम्र 22 वर्ष, को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की गई हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल नंबर HP 17 G 9116 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
1- गुलबहार पुत्र श्री इल्ताफ निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 22 वर्ष
*बरामद वाहनों का विवरण*
1- एक अदद हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल नंबर HP17G9116 रंग काला नीला
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कुल्हाल
2- का0 गौरव
3- का0 राजेश
4- का0 दिग्पाल

More Stories
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट