सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के किच्छा में ग्राम प्रधान को विजलेंस की टीम ने 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया है। आरोपी पी.एम.आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये घूस की मांग कर रही थी।
उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में ग्रामप्रधान पूजा पर अपने क्षेत्र के लीलाधर से प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के लिए बीस हजार की मांग करने का आरोप लगा था। पेमेंट, दस हजार आवास पास होने से पहले और दस हजार बाद में मांगे गए थे। लाभार्थी लीलाधर ने इसकी शिकायत विजलेंस की टीम से की। शनिवार शाम 5:30बजे लाभार्थी लीलाधर ग्राम प्रधान पूजा को 10 हजार रूपए देने के लिए उनके आवास विकास स्थित घर पहुंचा। उसके पीछे विजलेंस की टीम भी ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई और उसे नगदी के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी ग्राम प्रधान को कानूनी कार्रवाई कर अपने साथ रुद्रपुर ले गई। शिकायतकर्ता के सहयोगी विपिन शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से 20 हजार रुपए की मांग कर रही है। इसके बाद विजलेंस को मामले की जानकारी दी गई। आज देर शाम वो 10 हजार रुपये की नगदी देने के लिए आए तो विजलेंस की टीम ने 10 हजार की नगदी के साथ आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं