देहरादून: सेलाकुई में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई-बहन गम्भीर रूप से घायल हो गये है दोनों भाई-बहन छत पर पतंग उड़ा रहे थे कि तभी उनकी पतंग हाईटेंशन लाईन मे फंस गई तो दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे।प्राप्त जनकारी के अनुसार सेलाकुई के बायाखाला में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई बहन झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।शनिवार को सोनिया (9) और मयंक (6) पुत्र मनोज निवासी बायाखाला किराए के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे।आनन फानन में दोनों को सेलाकुई सिथत निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मयंक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा