
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
श्रावण मास कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जहां पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से अपने ड्यूटी पर तैनात है वही सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने हेतु BDS (बम निरोधक दस्ता) टीमों द्वारा मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों, पैदल यात्रा मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से एंटी-सबोटाज चेकिंग एवं व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान आपकी सतर्कता एवं सहयोग भी सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आपको किसी भी स्थान पर कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग, पैकेट, वाहन अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे स्वयं छूने, खोलने अथवा हटाने का प्रयास न करें। ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी निकटतम पुलिसकर्मी, ड्यूटी प्वाइंट, कंट्रोल रूम अथवा पुलिस हेल्प डेस्क को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

More Stories
करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध