देहरादून
दिनांक – 30/07/2026 को वादी सुमेर चन्द वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति हरबर्टपुर विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर पर आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 27/07/2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा आसनबाग, रामबाग स्थित शिव मंदिर में घुसकर दान-पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से धनराशी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 31/07/2026 की देर रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैनाल रोड विकासनगर क्षेत्र से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त अरशद पुत्र अली मोहम्मद को मंदिर के दान पात्र से चोरी की गई 7990 रू0 की धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01-अरशद पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद -देहरादून, उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी*
7990 रुपये ( दान पात्र से चोरी हुये।)
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- कानि0 नवीन कोहली
03- कानि0 नरेश पंत
04- कानि0 चमन चौहान
05- हो0गा0 वहिद हसन

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!