देहरादून
आज देर सांय वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं उक्रांद की पूर्व महिला अध्यक्ष , पूर्व प्रधान नालापानी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रायपुर रही *बीना बहुगुणा (60)* जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ला डिपार्टमेंट के प्रधानाचार्य राजेश बहुगुणा की पत्नी का *इन्द्रेश हस्पताल में इलाज़ के दौरान देहान्त* हो गया। वह कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित थी और इंद्रेश हस्पताल में इलाज ले रही थी परन्तु 05 नवंबर को उनके पति व उत्तरांचल कालेज के लॉ डिपार्टमेंट के प्रधानाचार्य राजेश बहुगुणा ने राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष को बताया कि आज उनकी हालत ज्यादा खराब हो रही है और डॉक्टर द्वारा वेंटीलेटर की जरूरत बताई।
उनके शरीर में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण आज देर सांय डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई। उनके पति ला कालेज में प्रधानाचार्य और एक पुत्री व पुत्र है वर्तमान उनकी शादीशुदा पुत्री हिमाचल में जज है।
बीना बहुगुणा का पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही व जलूस प्रदर्शन से लेकर जेल भरो आंदोलन में हमेशा आगे रही। वह उत्तराखण्ड क्रांति दल में महिला संगठन की अध्यक्ष भी रही। वह संयुक्त संघर्ष समिति में सुशीला बलूनी के साथ कार्यकारिणी में भी रही। वह नालापानी की महिला सीट से प्रधान बनी और पिछले कार्यकाल में उन्होंने उक्रांद छोड़ बीजेपी की सदस्यता गृहण कर रायपुर से ब्लॉक प्रमुख बनी।
उनके निधन की खबर सुनकर सभी राज्य आंदोलनकारियों से लेकर सभी समाजसेवियों एवम उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी महासचिव रामलाल खंडूड़ी के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने शोक जताते हुए कहा कि हमारी संघर्ष की साथी का यूं बीच में छोड़कर जाना हमारे लिए बहुत ही झटके देने जैसा समाचार है।

More Stories
केदारनाथ बाबा के धाम मे शराब की तस्करी करने वाले 4 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे,सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा ने अवैध शराब की बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने अब तक.1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस के साथ 25 आरोपियों को भेज दिया है जेल,देवभूमी मे चारधाम यात्रा को किसी भी कीमत पर अपवित्र नहीं होने दूंगी – निहारिका तोमर एसपी रुद्रप्रयाग !
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने 25 हज़ारी बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी बिहार मे लूट और हत्या मे चल रहा था वांछित,पुलिस और एस ओ जी की टीम ने आरोपिनके कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद, राजधानी को किसी भी कीमत पर अपराधियों की शरणगाह नहीं बनने दीं जायेगी -प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून !
उत्तराखंड सरकार ने NEET UG के दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दीं बड़ी राहत, परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों मे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सचिव परिवहन बृजेश संत ने जारी किये निर्देश !