पिथौरागढ़
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं ताजा मामला पिथौरागढ़ का है, जहां बंदरलिमा में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के बंदरलिमा में एक वाहन संख्या UK04 AE-7634, जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं आस- पास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना मिलते ही पोस्ट अस्कोट में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी खेमराज के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
वहीं एसडीआरएफ द्वारा गहरी खाई में उतकर दोनों शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ ने अग्रिम कार्यवाही के लिए शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर दिया है।
मृतकों के नाम :-
1. त्रिवेणी माधव पलड़िया, (34) वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल।
2. रविकांत मेहता, (35) वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश।


More Stories
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी मे शातिर बदमाशों को लगी गोली.!
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार