देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर संवेदनशील मुद्दों पर राजनेतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं की लगातार बयान बाजी को कोरी राजनीति बताया है । आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरकाशी के लापता केदार भंडारी के परिजनों के साथ धरने पर बैठकर भाषणबाजी करना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था, जबकि इस प्रकरण में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को हटाया गया था और पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
चौहान ने आरोप लगाया कि आज देहरादून में केदार सिंह भंडारी के परिजनों के साथ धरने में बैठकर कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी भावनाओं को भड़काने का काम किया । इससे पूर्व भी अंकिता मर्डर केस व दिल्ली के छावला प्रकरण में भी इसी तरह का प्रयास कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया । अब ऐसी कोशिश ये सभी असफल नेता लापता युवक केदार भंडारी के दूर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कर रहे हैं । उनका यह प्रयास भी सफल नही होने वाला क्योंकि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक रोटियां सेकनी है इसलिए वह इन मामलों की गंभीरता एवं पीड़ित परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में जुटी है।

More Stories
पहाड़ की बहादुर शेरनियो ने मनचलो की चप्पलो से धुनाई,छात्राओं ने बिच्छू घास से भी किया दोनों मजनूओ का स्वागत,मुँह पर कालिस पोतकर सिखाया छेड़छाड़ करने का सबक,बाहरी प्रदेश से पर्यटक के तौर पर आये थे दोनों मनचंले.!
जिला पूर्ति अधिकारियो के,के,अग्रवाल ने कावड़ यात्रा को लेकर लिया फैसला,कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, सभी पेट्रोल पंप 24×7 रहेंगे संचालित, और गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के दिये सख्त निर्देश.!
करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार