राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार, रिषिकेश व देहरादून की तर्ज पर सीपीयू कर्मियों की तैनाती के बाद अब यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने बगैर हेलमेट और नशे में वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सीपीयू कर्मियों व पुलिस को दिए हैं। सीपीयू में तैनात उप निरीक्षक कैलाश पुरी व हरीश बिष्ट ने बताया कि यातायात का पालन न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेषकर जो दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं और जो ट्रिपल सवार होकर चल रहे है, उनके चालान किए जा रहे हैं। साथ ही पटाखा छोड़ने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग