April 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

महंगा पडा चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पीना,एसएसपी ने खुद लिया संज्ञान,आरोपी पहुंचा जेल इंचार्ज का हुआ निलंबन,

युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
खाताखेडी चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पीना इस कदर भारी पडेगा इमरान ने सपने मे भी नही सोचा होगा आपको बता दे कि कुछ दिन पहले सहारनपुर। खाताखेड़ी चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पीते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था इसी फोटो का संज्ञान लेकर शराब पीने वाले इमरान निवासी खाताखेड़ी को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी डा. विपिन ताडा ने चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी सस्पेंड कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज की लापरवाही भी उजागर हुई है।

Share