

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को कौलागढ़ के पास बाँसगडी के बांस के जंगल में आग लगने की घटना की सूचना दी। सूचना पर तत्काल कैंट थाने के चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग धीरे धीरे विकराल रूप ले रही थी । जिसको देखते हुए पुलिस जवानों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग धीरे धीरे विकराल रूप ले रही थी और आग की लपटें सड़क तक पहुंच गई थी जिससे आवागमन भी बाधित होने लगा था, मौके पर पहुंचे चीता पुलिसकर्मी हर्षवर्धन और हरेंद्र द्वारा पास से ही पानी का केम्पर और अन्य संसाधनों से काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए उत्तराखंड पुलिस एवं दून पुलिस का धन्यवाद किया गया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा