थराली (चमोली)। हल्द्वानी से सब्जी लेकर थराली-देवाल आ रहा एक ट्रक सोमवार को ग्वालदम के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आयी है। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वादम में भर्ती किया गया है। जहां से उसे उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।
थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत ने बताया सोमवार बागेश्वर सीमा के पास एक सब्जी का ट्रक सब्जी लेकर थराली की ओर आ रहा था अचानक अनियंत्रित होकर लगभग दो सौ मीटर खाई में जा गिरा। सूचना पर चौकी ग्वालदम की टीम मोके पर पहुंच कर ड्राइवर गोविंद सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भराडी जिला बागेश्वर का रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में भर्ती कराया गया जहां चालक की स्थिति सामान्य है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष देवराडी ने बताया कि चालक को मामूली चोटे लगी थी। जिस कारण उसका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी ID और AI से बनी मॉर्फ्ड फोटो… इंस्टाग्राम पर खुद को ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बताने वाले युवक को SOG नैनीताल ने किया गिरफ्तार. !
हरिद्वार के अरकान को अवैध तमंचा रखने का शौक पड़ा भारी,सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो देख मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!