
उत्तराखंड राज्य के विकास को गति प्रदान किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर विभिन्न प्रयास किये जाते रहे हैं।
इसी क्रम में राज्य के विकास में देश -विदेश के निवेशकों की भागीदारी को बढ़ाये जाने हेतु दिसंबर माह में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 का आयोजन राज्य सरकार द्वारा देहरादून शहर में किया जा रहा है।

उक्त प्रस्तावित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के दृष्टिगत , शहर को सँवारने की जिम्मेदारी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने स्वयं के कन्धों पर लेते हुए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। जिस हेतु प्राधिकरण द्वारा शहर के मुख्य मार्गों को सूचीबद्ध करते हुए , चयनित मार्गों पर स्थित भवनों के वाह्य -आवरण एवं व्यावसायिक दुकानों के साइन बोर्ड में एक रूपता लाने, खाली दीवारों पर आर्ट पेंटिंग का कार्य, फुटपाथ के सुधारीकरण का कार्य एवं हॉर्टिकल्चर से सम्बंधित कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं।
उक्त कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्राधिकरण द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए मार्गों के कायाकल्प का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।
उक्त कार्यों को गति प्रदान किये जाने एवं सभी टीमों में बेहतर कोर्डिनेशन के उद्देश्य से आज दिनांक 16 -10 -2023 को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा एक विस्तृत बैठक आमंत्रित की गयी, जिसमे सभी स्ट्रेच में वर्तमान तक किये गए कार्यों एवं आगे की कार्ययोजन के विषय में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आर्ट वर्क के अंतर्गत शहर के मुख्य प्रतिष्ठानों यथा सर्वे ऑफ़ इंडिया, DRDO , Doon School इत्यादि की दीवारों में सम्बंधित प्रतिष्ठानों एवं शहर एवं प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाये जाने के साथ – साथ जनउपयोगी संदेशों को भी समायोजित किये जाने के निर्देश दिए गए।देहरादून शहर में जहाँ संभव हो लैंडस्केपिंग कर हरित क्षेत्र में वृद्धि करते हुए “स्वच्छ दून, हरित दून ” की थीम पर कार्य किये जाने के भी निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के भी निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया , अधीक्षण अभियंता श्री एच्० सी० एस० राणा , अधिशाषी अभियंता श्री सुनील कुमार , उद्यान अधिकारी श्री आशा राम जोशी सहित सभी मार्गों हेतु चयनित निढाल सहायक अभियंता , अवर अभियंता, वास्तुविद एवं कांट्रेक्टर उपस्थित रहे


More Stories
मसूरी की वादियों में मातम, शादी के सात महीने बाद ही उजड़ गई खुशियों की दुनिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल धनोल्टी मार्ग के होमस्टे में मिला नवविवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की.!
पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर एसएसपी अजय गणपति का प्रहार,पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार,अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल”.!
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने 15 हज़ारी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोककर होना चाह रहा था फरार,बदले मे पुलिस की गोली ने आरोपी को पंहुचा दिया अस्पताल !