
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने 14.56 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को दबोचा लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी.* के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* एंव *सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
*पुलिस कार्रवाई:-*
दिनांक 29 जुलाई 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से *14.56 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
फिरोज पुत्र अफगेज, उम्र 32 वर्ष, निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*विधिक कार्यवाही:-*
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *एफआईआर संख्या-123/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*पुलिस टीम:-*
उ0नि0 मनोज यादव
कानि0 दिलशाद अहमद
कानि0 पान सिंह

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने अवैध नशीली दवाई बेचने वाले शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी ई रिक्शा चलाने की आड़ मे कर रहा था नशीली गोलियों का कारोबार, पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशीली गोलियां की बरामद.!
कुम्भ मेला 2027- तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन,सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,प्रभावी कार्ययोजना एवं आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर,कुम्भ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,एटीसी पहुंचकर कुम्भ मेला प्रशिक्षण ले रहे जवानों से हुए रूबरू.!