
देहरादून: डीएल रोड स्थित एक वैश्य नर्सिंग होम में
नवजात की मौत पर स्वजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। सूचना पर डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि सौरभ मल्होत्रा की पत्नी की 21 नवंबर को डिलीवरी हुई थी। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि अस्पताल की ओर से सवा लाख रुपये का बिल बनाया गया था। बुधवार को नवजात को पीलिया की शिकायत थी, जिसके कारण स्वजन गुरुवार को बच्ची को डीएल रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। स्वजनों का कहना है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन दिया व आइसीयू में दाखिल करवा दिया। कुछ देर इलाज होने के बाद शाम सात बजे नवजात ने दम तोड़ दिया।
स्वजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सही ढंग से इलाज नहीं किया जिसके कारण नवजात ने दम तोड़ा है। एसएसआइ डालनवाला प्रदीप नेगी ने बताया कि हंगामे की सूचना पाकर वह मौके परपहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार