
एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार जनपद में आज निम्न वादों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
1-शंकरपुर में वसीम एवं ओमप्रकाश द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर ली गयी थी। प्रकरण में संयुक्त सचिव द्वारा उक्त के ध्वस्तीकरण के आदेश किये गए थे। आज सहायक अभियंता, अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्या, युगांत रावत एवं सुपरवाइजर अजय श्रीवास्तव व अमरलाल भट्ट की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त छरबा लांघा रोड पर भी उपरोक्त टीम द्वारा कुलदीप एवं धीरेंद्र चौहान द्वारा 30 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।
2-रानीपोखरी में इंदर सिंह पंवार ने 30 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी जिसे एसडीएम महोदया के आदेशानुसार आज सहायक अभियंता पीपी सिंह, अवर अभियंता हितेंद्र शर्मा, सुपरवाइजर प्यारेलाल जोशी की मौजूदगी में ध्वस्त कराया गया। एक अन्य प्रकरण में डोईवाला एसडीएम महोदया के आदेशुनसार उपरोक्त टीम के द्वारा क्षेत्र में 65 बीघा में हुई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई।

More Stories
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!
एसओ प्रेमनगर पर शातिर गौ कश ने खोला अपने तमंचे का मुँह, बदमाश की गोली एसओ प्रेमनगर की गाड़ी के बोनट मे घुसी, पुलिस की गोली ने बदमाश को बनाया तैमूर लंग,घायल बदमाश दो साल से गौ कशी की घटना मे चल रहा था वांछित.!
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश,बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल.!