
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में उधमसिंह नगर की आईटीआई पुलिस ने आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए उत्तरप्रदेश मे बरेली के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.02.2026 को वादी मुकदमा तजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर ने थाना हाजा पर आकर एक किता प्रार्थना पत्र कि दिनांक 08/02/2026 को किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी करने के संबंध में दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु.एफआईआर नम्बर 35/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS पंजीकृत कर घटना के शीघ्र आनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली आईटीआई द्वारा टीम का गठन किया गया।
कल दिनांक 09.03.2026 को रात्रि जब पुलिस टीम वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था, सुरागरसी पतारसी,रोकथाम जुर्म जरायम अंदर इलाका थाना हाज़ा रवाना होकर निजी वाहन से गस्त कर रहे थे तो मुखबिर खास की सूचना पर परमानंदपुर हाइवे के नीचे से अभियुक्त
इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी आईसा पैलेश के बराबर वाली गली महीना शाह का इमाम बाड़ा थाना बरादरी जनपद बरेली (उ0प्र0) को चोरी हुए माल के साथ गिरफ्तार किया गया। दाखिला फर्द माल- मुल्जिमात के आधार पर मु.एफआईआर नम्बर 35/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS में अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामद माल का विवरण –
1- एक प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे मे महमूला-एक पीला व सफेद चेकदार थैला जिसमें NG GARMENTS CASUAL& FORMAL Shop No- 4-5,Ghandi Markrt, Near Mission Hospital, Bareilly जिस पर Noushad तथा Raja Mob. 7060798185 लिखा तथा सफेद व काला चेकदार मफलर डेढ मीटर तथा एक सफेद,केसरी,तथा भूरे रंग की चैकदार टोपी जिस पर सफेद रंग से CARGO लिखा है ।
2- एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर महमूला-Maruti Suzuki Element oil filter 16510M86J20 के 10 नग बन्द गत्ते के पैकट, Maruti Suzuki Filter Fuel 15410M74L00 के 06 नग बन्द गत्ते के पैकट ,Maruti Suzuki Element Air Cleaner 13780M66R50 के 5 नग बन्द गत्ते के पैकट, Maruti Suzuki जिसमें नीले पेन से Thortal Body और काले रंग के मार्कर से 2271 लिखा है 01 नग बन्द गत्ते के पैकट , Maruti Suzuki S No 232 और नीले पेन से ECM व काले मार्कर से 0124 लिखा है 01 नग बन्द गत्ते के पैकट।
गिरफ्तार अभियुक्त – इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र राज खां निवासी बिधोलिया थाना सीबीगंज जनपद बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी आईसा पैलेश के बराबर वाली गली महीना शाह का इमाम बाड़ा थाना बरादरी जनपद बरेली (उ0प्र0),उम्र 51वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण –
1- उ0नि0 शंकर सिंह बिष्ट
2- हे0कानि0 सिराज हुसैन
3- हे0कानि0 दीपक
4- कानि01027 बलवंत सिंह
5- कानि.492 धर्मेन्द्र भारती

More Stories
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही* *बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !
एसएसपी देहरादून से प्रभावित नन्ही बालिका ने कप्तान से मुलाक़ात,कोमल हाथो से फूलो का गुलदस्ता देकर पुलिस की दिन रात सेवा करने का जताया आभार !