
38वें राष्ट्रीय खेल के पुरुषों की बीच हैंडबॉल स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में उत्तराखंड ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक जीता। उत्तराखंड की टीम सर्विसेज से 2-1 के अंतर से हार गई।
शिवपुरी, टिहरी स्थित सैंड बीच पर खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 18-21 से जीत लिया। हालांकि, सर्विसेज की टीम ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 17-11 से जीत दर्ज की, जिससे मैच रोमांचक शूटआउट तक पहुंच गया। अंतिम शूटआउट में दोनों टीमों ने पूरा दमखम लगाया, लेकिन सर्विसेज ने 5-4 से बढ़त बनाकर 2-1 के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
उत्तराखंड के लिए सुमित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 14 गोल दागे। उनकी शानदार खेल शैली ने पूरे मैच में टीम को मजबूत बनाए रखा और उत्तराखंड की दृढ़ संकल्पना व कौशल को प्रदर्शित किया।
इस रजत पदक के साथ उत्तराखंड की 38वें राष्ट्रीय खेल में कुल पदक संख्या नौ हो गई है— एक स्वर्ण (वुशु), दो रजत (एक वुशु और एक बीच हैंडबॉल) तथा छह कांस्य (वुशु)। विभिन्न खेलों में उत्तराखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य की बढ़ती उपस्थिति को मजबूत किया है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य