उत्तराखंड में अभी झेलना पड़ेगा गर्मी का सितम, 17 के बाद ही बदलेगा मौसम का मिजाज, सुनिये मौसम विभाग के निदेशक ने क्या कहा…..
देहरादून: प्रदेश के मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से पड़ रही भीष्ण गर्मी का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है,मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक राजधानी देहरादून सहित आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है।
हालांकि 17 जून के बाद मौसम करवट बदल सकता है,आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मैदानी इलाकों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है।
जिससे मैदानी इलाकों में पढ़ रही भीषण गर्मी और परेशान कर सकती है…!!!!!हालांकि मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जिससे हीट वेब जैसी कंडीशन बनी हुई है।
हालांकि आगे भी ऐसी स्तिथि रहने का अनुमान है,इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में आज छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है,वहीं 17 जून से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है।

More Stories
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित
सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय