
*उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

More Stories
ऋषिकेश एम्स संस्थान में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का हुआ आयोजन,समारोह मे नेत्रदाता परिवारों को किया गया सम्मानित !
भाजपा महानगर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को मनाया युवा संकल्प दिवस के रूप में.!
राजधानी देहरादून से तबादला होने पर एस पी सिटी और एस पी ट्रैफिक को दीं शानदार विदाई, दोनों अधिकारियो के काम को लेकर पुराने पलो को किया गया याद,