September 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान का उत्तराखंड आगमन पर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन, आने वाले चुनाव को लेकर किया विचार विमर्श, कार्यकर्ताओ मे आगामी चुनाव को लेकर भरा जोश.!

 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड द्वारा आज बीजापुर राज्य अतिथि गृह, देहरादून में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान के प्रथम उत्तराखंड आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी माननीय पवन वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय कुंवर आसिम खान का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने उनका अभिनंदन करते हुए उत्तराखंड की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।अपने संबोधन में कुंवर आसिम खान ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन का निरंतर विस्तार करेगी।प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण पर बल देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों से आए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जनाधार को व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

 

You may have missed

Share