
आज व्हट्स अप ग्रुप से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राफिक एरा हास्पिटल में उपचाराधीन एक वृद्ध महिला की सर्जरी होनी है, जिसके लिये रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय की पी0आर0ओ0 शाखा में नियुक्त कां0 शाहनवाज ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूछ कर ग्राफिक एरा हास्पिटल पहुंच गये और स्वेच्छा से रक्तदान कर वृद्ध महिला के उपचार में सहायता प्रदान की। जिस पर वृद्धा के परिजनो द्वारा समय-समय पर दून पुलिस द्वारा जरूरतमंदो की सहायता किये जाने हेतु दून पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद किया गया। आरक्षी शाहनवाज ने बताया कि रक्तदान को लेकर आम जनमानस को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है। आरक्षी शाहनवाज अब तक स्वयं 75 बार रक्तदान कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि रक्तदान से संबंधित आम जनमानस की सहायता हेतु कई सारे व्हट्सअप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा सहायता की मांग किये जाने पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा उसे तत्काल सम्भावित सहायता पहुचा दी जाती है। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी 74 बार रक्तदान कर चुके हैं।

More Stories
एसओ प्रेमनगर पर शातिर गौ कश ने खोला अपने तमंचे का मुँह, बदमाश की गोली एसओ प्रेमनगर की गाड़ी के बोनट मे घुसी, पुलिस की गोली ने बदमाश को बनाया तैमूर लंग,घायल बदमाश दो साल से गौ कशी की घटना मे चल रहा था वांछित.!
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश,बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल.!
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!