
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट कालेज रायपुर में नोडल एवं समस्त एआरओ की बैठक ली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त एआरओ सामग्री वितरण स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि निर्वाचन कार्मिकों/पोलिंग पार्टियों को सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही निर्देशित किया कि सभी सैक्टर, जोनल, अपनी पोलिंग पार्टियों से समन्वय करें ताकि पोलिंग कार्मिकों को समस्या न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!