
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा आज दिनांक 03.08. 2025 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में स्थित 08 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की कतारबद्ध सघन चेकिंग डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से की जा रही है। चेकिंग के उपरांत ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है ताकि किसी भी अवांछनीय गतिविधि को रोका जा सके। पौड़ी पुलिस की सक्रिय उपस्थिति और निगरानी के चलते परीक्षा अभी तक पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से चल रही है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही