गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन चमोली की ओर से अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से बांह पर काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध शुरू कर दिया है। एसोसिएशन का विरोध विभिन्न चरणों से होता हुआ अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार तक किया जाएगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार और महामंत्री आकांक्षा चौहान ने बताया कि लंबे सयम से उनका संगठन अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से विभिन्न माध्यमों से पत्राचार करता आ रहा है लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं की जा रही है। जिस कारण प्रदेश कार्यकारणी की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में तीन दिनों तक बांह पर काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध दर्ज किया जाएगा। उसके बाद 24 से 26 अक्टूबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 27 और 28 अक्टूबर का सामुहिक अवकाश किया जाएगा तथा 29 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू किया जाएगा। तथा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, महामंत्री आकांक्षा चौहान, दीपा नेगी, अनुराधा बत्रा, सुगंधा, पूनम पंखोली, प्रेमा कुमारी, लक्ष्मी रावत, विमला मैसी, दीपा शाह, जया बडवाल, नेहा, शोभा रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने ली मासिक अपराध बैठक, लेट लतीफी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को लगाई लताड़, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियो को किया सम्मानित.!
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार