उत्तराखंड के सीएम धामी दिल्ली में मिले वरिष्ठ नेताओं से पीएम मोदी को तीसरी पारी की दी बधाई…….
दिल्ली: NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री @narendramodi जी को समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रहित में अनेक युगांतकारी निर्णय भी लिए हैं जिसके फलस्वरूप युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर आपकी दूरदर्शिता से देश तीव्र गति के साथ विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेगा।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त