उत्तराखंड में लोकसेवा आयोग ने इस भर्ती को लेकर जारी किया बड़ा UPDATE, बिलकुल ना चुके……
देहरादून: उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी. ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-5/DR/ S.I. /E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 जून, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 11 जून, 2024 (मंगलवार) से आयोग की वेबसाइट से
psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।
अभ्यर्थी राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलपान एवं अन्य व्यवस्था स्वयं करते हुए ससमय परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो जाए। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा