उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी पहुंची असम, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी बैठक में हुई शामिल…..
देहरादून : असम विधानसभा के सभागार में पहली बार आयोजित इस बैठक में 51 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जिसमें से 15 देशों के प्रतिनिधि सभागार में उपस्थित हुए, जबकि 36 देशों के प्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े रहे।
इस अवसर पर सीपीए के कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रिंगर, असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, असम विधानसभा के अध्यक्ष, बिस्वजीत दैमारी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी मौजूद रहे।
भारत में पहली बार आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी असम राज्य द्वारा की गई।
गुवाहाटी विधानसभा के परिसर में आयोजित बैठक का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर प्रतिभाग किया।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप