उत्तराखंड में बीजेपी कर सकती हैं कांग्रेस के साथ बड़ा खेल, शुरू हो सकता हैं ये बड़ा ऑपरेशन अंदरखाने चल रही बड़ी तैयारी…..
देहरादून : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि बीजेपी सीएम के लिए किसी कांग्रेस विधायक की सीट खाली कराने के पक्ष में है बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में बीजेपी कांग्रेस में बड़ा ऑपरेशन कर सकती हैं जी हाँ सूत्र बताते हैं कांग्रेस के 4 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं माना जा रहा हैं बीजेपी इन चारो विधायकों को पार्टी में शामिल करा सकती हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी जहाँ आने वाले कुछ महीनों में उपचुनाव में शामिल होकर उन्हें विधानसभा पहुंचना हैं ऐसे में सीएम कहा से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अटकले लगातार लग रही हैं, सीएम के लिए चंपावत और देहरादून कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे हालांकि अभी ये तय नहीं हैं।
सूत्र बताते हैं कि चारो विधायक इस्तीफा देंगे और उनमे से ही एक सीट पर सीएम चुनाव लड़ सकते हैं वही बाकी सीटों पर उपचुनाव सीएम के चुनाव के साथ ही करा दिया जायेगा माना जा रहा हैं कुमाऊं इलाके के ये विधायक जीत तो गए हैं।
कांग्रेस से लेकिन उन्हें कांग्रेस में अपना भविष्य बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रहा हैं ऐसे में बीजेपी की कोशिश होगी की सदन में अपनी शक्ति और बढ़ाई जाए और आकड़ा 50 पार पहुंचाया जाए हालांकि बीजेपी अंदरखाने इस ऑपरेशन में लगी हुई है अब देखना दिलचस्प होगा की क्या बीजेपी अपने इस ऑपरेशन में सफल हो पाती है या फिर कांग्रेस अपने विधायकों को बीजेपी में जाने से रोक पाती हैं या नहीं।


More Stories
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प